Uncategorized

कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अशोक सिंह आज भरेंगे नामांकनपत्र

भोपाल,  राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अशोक सिंह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा निर्वाचन के लिए घोषित अधिकृत प्रत्याशी मध्यप्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सिंह आज दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सिंह कांग्रेस विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ दोपहर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा जायेंगे।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले का कार्य आज समाप्त होने वाला है। आज ही भारतीय जनता पार्टी के भी चारों अधिकृत प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकनपत्र दाखिले का कार्य आठ फरवरी को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हुआ था। आज नामांकनपत्र दाखिले का कार्य संपन्न होने के बाद कल नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशियों की ओर से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गयी है। आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से अपरान्ह चार बजे तक कराया जाएगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी।

राज्य विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या के आधार पर चार सीट भाजपा के खाते में जाना तय माना जा रहा है। एक अन्य सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के विजयी होने की संभावना है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163 और कांग्रेस के 66 विधायक हैं। एक अन्य विधायक कमलेश डोडियार सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले चुनाव जीते हैं।

मध्यप्रदेश से भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद अजयप्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डॉ एल मुरुगन का कार्यकाल आगामी 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी अपना कार्यकाल 02 अप्रैल को पूरा कर लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button