एक कैदी ने खुलासा किया कि करीब 700 और भारतीय पाकिस्तान में अपनी सजा काट रहे हैं। साथ ही उन सभी की स्थिति बहुत दयनीय है।
भारत सरकार के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण पाल के मुताबिक, राजू पांच साल पहले गलती से पाकिस्तान आ गया था वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। साथ ही दूसरा कैदी गैंबरा राम पुत्र जम्मू राम, निवासी गांव कुमार का टिब्बा, जिला बाड़मेड़, राजस्थान का है। वह पाकिस्तान की जेल में लगभग ढाई साल की सजा काट कर भारत आया है।
लड़की का पीछा करने के लिए पाक में घुसा गैंबरा राम
गैंबरा राम ने बताया कि वह एक लड़की के कारण पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुआ था। उसने कहा कि “मैंने एक लड़की का पीछा करने के लिए पाकिस्तान की सीमा पार की। जब मैं वहां गया, तो मुझे छह महीने तक बहुत प्रताड़ित किया गया। छह महीने के बाद, मुझे दूसरी जेल भेज दिया गया, जहां मैंने 21 महीने बिताए हैं।
दयनीय स्थिति में हैं बाकी कैदी
गैंबरा राम ने कहा कि मैं जिस जेल से आया हूं, उसमें 700 और भारतीय और सजा काट रहे हैं। वे पागल हो गए हैं और बहुत रो रहे हैं। यहां तक कि मैं भी उनकी स्थिति के बारे में नहीं बता सकता हुं। उन्होंने सरकार से सभी भारतीयों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का अनुरोध किया क्योंकि कई जेलों में पागल हो चुके हैं और दयनीय स्थिति में हैं।