भाजपा सरकार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खुली पोल: संगीता शर्मा

भाजपा की तानाशाही की शिकार, बिना किसी अपराध संगीता शर्मा को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार: कांग्रेस
 
भाजपा सरकार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खुली पोल: संगीता शर्मा

देश और प्रदेश में मोदी-मामा की भाजपा सरकार में किये जा रहे महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की सच्चाई आज सामने आ गई जब मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग उपाध्यक्ष युवा नेत्री सुश्री संगीता शर्मा को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन के पूर्व भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते मिसरौंद पुलिस द्वारा उन्हंे गिरफ्तार कर सुबह 8 बजे से करीब शाम 5 बजे तक थाने में बिना किसी अपराध के बैठाया गया।
सुश्री संगीता शर्मा ने जब उनकी गिरफ्तारी का कारण पुलिस से जानना चाहा तो पुलिस थाने में उन्हंे कुछ नहीं बताया गया। उन्होंने बताया कि वे जब सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली तो पुलिस ने उनका पीछा किया, जानकारी मिलने तक वे अपनी बहन के घर पहुंच चुकी थे, लेकिन पुलिस ने उन्हंे जबरन गाड़ी में बैठाया और मिसरौंद थाने ले जाया गया। उन्होंने कहा कि थाने में मुझे किसी से बात नहीं करने दी गई, मेरा मोबाईल छीन लिया गया, यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर जब प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के मेरे साथी और मीडिया के लोग मुझसे मिलने आये तो मुझे उनसे मिलने भी नहीं दिया गया। विपक्ष के लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना भाजपा सरकार का घिनौना और शर्मनाक कृत्य है जो भाजपा की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।


सुश्री शर्मा ने सवाल करते हुए भाजपा सरकार से पूछा है कि आखिर मेरे ऐसा कौन सा अपराध था, जिस कारण मुझे गिरफ्तार कर थाने में बैठाया गया। क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यही सुशासन है? शिवराज जी सत्ता के नशे में इतने चूर हो गये हैं कि उनको एक निर्दोष महिला के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। शायद मामा जी को भी ज्ञात हो चुका है कि उनकी उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है, इसलिए वे अपनी मानसिकता खो बैठे हैं। 

From Around the web