चांद पर चंद्रयान, धरती पर मतदान
चांद पर चंद्रयान, धरती पर मतदान
Sep 4, 2023, 19:20 IST

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में जिले की सभी विधानसभाओं में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिले की शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 के मतदान केंद्र क्रमांक 182 कोटीचार खुर्द में ष्चांद पर चंद्रयान , धरती पर मतदानष् इस तरह के स्लोगन दीवारों पर लिखकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब हो कि अभी हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड किया गया है। इसी तर्ज पर इस तरह के स्लोगन दीवार पर लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।