उत्तर प्रदेश में ऐप्सो के पुनर्गठन के उद्देश्य से गठित ‘पहलकदमी समिति’ के संयोजक डा० गिरीश ने यहाँ जारी एक बयान में कहा

उत्तर प्रदेश में ऐप्सो के पुनर्गठन के उद्देश्य से गठित ‘पहलकदमी समिति’ के संयोजक डा० गिरीश ने यहाँ जारी एक बयान में कहा
 

 अखिल भारतीय शान्ति एवं एकजुटता संगठन (ऐप्सो) की उत्तर प्रदेश इकाई अमेरिकी साम्राज्यवाद और योरोपीय देशों द्वारा पैदा की गयी हथियारों की होड, सैन्य संगठन नाटो के विस्तार और उसके लिये थोपे गये रूस यूक्रेन युध्द की विभीषिका के खिलाफ तथा विश्व में शान्ति की स्थापना के लिये जन अभियान चलायेगी। 19 फरवरी से शुरू होने वाला यह अभियान 26 फरवरी तक चलेगा।

अभियान के तहत उपरोक्त सवालों पर जन- जाग्रति हेतु विभिन्न प्रयास किए जायेंगे और 26 फरबरी को विचार गोष्ठियां और सभाएं आयोजित की जायेंगी। अभियान में समाज के हर क्षेत्र से जुड़े संवेदनशील और जागरूक नागरिकों को शामिल किया जावेगा। उत्तर प्रदेश में ऐप्सो के पुनर्गठन के उद्देश्य से गठित ‘पहलकदमी समिति’ के संयोजक डा० गिरीश ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि अपने आर्थिक संकटों से उबरने को साम्राज्यवादी अमेरिका और योरोपीय देश दुनियाँ के विभिन्न हिस्सों में तनाव का वातावरण निर्मित कर रहे हैं और देशों के बीच युध्द भड़का कर बड़े पैमाने पर हथियार बेच रहे हैं।

From Around the web