उद्यमिता, शोध एवं विकास के लिये मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स इंदौर का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के साथ एम.ओ.यू
शोध एवं विकास के क्षेत्र में नए इबारत लिखने के लिये एवं उद्यमिता विकास हेतु इंदौर के मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के साथ ए.ओ.यू हुआ।
मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के समूह निदेशक डॉ पुनीत कुमार द्विवेदी एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो० विनय कुमार सिंह ने एम. ओ. यू पर हस्ताक्षर किये।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रो० एस.के. कटियार, प्रो० एस. के. कबिया, डॉ. कौशल त्रिपाठी, एवं डॉ. नेहा शर्मा चौधरी (मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स इंदौर) की उपस्थिति में एम. ओ. यू पर हस्ताक्षर किये गये।
संस्थाध्यक्ष डॉ. अनिल खरया एवं उपाध्यक्ष श्री शांतनु खरया ने बताया कि उद्यमिता शोध एवं विकास के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों की आवश्यकता है।इस प्रकार के एम.ओ.यू से दोनों संस्थानों के बीच शोध एवं विकास की सम्भावना बढ़ेगी। नवाचारों पर काम होने से बुंदेलखंड एवं मालवा क्षेत्र में स्टार्टअप के क्षेत्र में अपार संभावनायें बढ़ेंगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एम.ओ.यू का नेतृत्व कर रहे प्रो० एस.के. कटियार ने बताया कि वर्तमान समय में संयुक्त शोध से दो अलग क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की समीक्षा कर नये अवसरों की खोज संभव है।
मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के समूह निदेशक डॉ पुनीत द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान सरकार नवाचारों को प्रमुखता दे रही है। प्राचीन काल से ही विश्वविद्यालय शोध के लिये महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के साथ मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स इंदौर के हुये इस एम.ओ.यू से दोनों संस्थानों के बीच एक दीर्घकालिक संबंध बनेगा, विभिन्न प्रकार के संयुक्त प्रयोग किये जायेगें, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिये संयुक्त प्रयास किये जायेंगे। विभिन्न तकनीकि कार्यशालाओं, शैक्षणिक सम्मेलनों, नवाचार गतिविधियों का संयुक्त आयोजन किया जायेगा। मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज़ इंदौर भी नवाचार एवं उद्यमिता हेतु बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सहायता करेगी जिसमें तकनीकि विशेषज्ञ के द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र दिया जायेगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० मुकेश पांडेय ने कहा कि इस प्रकार से संयोजन से ही शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास का कार्य व्यवस्थित किया जा सकता है। जिससे कि उत्कृष्ट मानव संपदा राष्ट्र को मिले। मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स फ़ार्मेसी एजुकेशन एवं मैनुफ़ैक्चरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है जिसका लाभ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को भी मिलेगा।
मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स की प्रोफ़ेसर डॉ. नेहा शर्मा चौधरी ने एम. ओ. यू. हस्ताक्षर एवं एम.ओ.यू ट्रांसफ़र के बाद सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।