ओबीसी समाज ढोंगी पाखंडियों को ना करे,कभी दान और मतदान-साधना भारती

भारतीय ओबीसी महासभा की मुख्य संयोजक और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वविदुषी साधना भारती जी मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़,झारखंड,बिहार,राजस्थान,हरियाणा और पंजाब तक भारतीय ओबीसी महासभा में संघर्षशील जमीन से जुड़े समाज सेवी कर्मठ ओबीसी समाज बंधुओं को भारतीय ओबीसी महासभा में मुख्य रूप से जोड़ेंगी और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने के लिए और ओबीसी समाज सहित सर्व समाज को संख्याबल के अनुपात में निजी क्षेत्रों सहित न्यायपालिका,कार्यपालिका,विधायिका और मीडिया में हिस्सेदारी दिलाने के लिए बतौर मुख्यअतिथि जनसभाएं और रैलियां भी संबोधित करेंगी उक्त जानकारी भारतीय ओबीसी महासभा के महानायक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऐकेश लोधी ने दी है।
उन्होंने कहा है कि समस्त भारतीय ओबीसी समाज की प्रतिभा संपन्न बेटी विश्वविदुषी साधना भारती जी मात्र ढाई वर्ष की उम्र से लेकर आज तक पिछले सत्ताईस वर्षों में आध्यात्मिक,सामाजिक और राजनैतिक मंचों से हजारों जनसभाएं और रैलियां संबोधित कर चुकीं हैं,उल्लेखनीय है कि विश्वविदुषी साधना भारती जी विश्व की सबसे कम उम्र की प्रथम आध्यात्मिक,सामाजिक और राजनैतिक स्टार प्रचारक हैं।विश्वशान्ति की सशक्त संदेशवाहक विश्वविदुषी साधना भारती जी सदैव "वसुधैव कुटुंबकम्" में विश्वास रखती हैं उनका कहना है कि जब सारा संसार हमारा परिवार है तो फिर भारत में केवल ओबीसी परिवार को ही क्यों उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है,भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है,लोकतंत्र में बहुमत का शासन होता है,भारत का बहुमत ओबीसी समाज है,जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन लोकतंत्र कहलाता है।फिर जनता के शासन में ओबीसी के विशाल बहुमत को अपने लोकतांत्रिक अधिकार पाने के लिए क्यों संघर्ष करना पड़ रहा है।
भारतीय ओबीसी महासभा की मुख्य संयोजक विश्वविदुषी साधना भारती जी का मानना है कि जब तक भारतीय ओबीसी समाज के भोले भाले लोग अति अंधविश्वास और पाखड़ में फंसे रहेंगे,तब तक भारत में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी अम्मा आरएसएस ओबीसी समाज के कुछ स्वेंभू स्वार्थी नेताओं को कटपुतली की भांति नचाती रहेगी और सत्ता का सिंहासन हतियाने के लिए समय-समय पर उनके द्वारा समस्त ओबीसी समाज को दोना और पत्तल की भांति यूज एंड थ्रो का साधन बनाती रहेगी।इसलिए दो बातों का हमेशा रखो ध्यान,ढोंगी और पाखंडियों को कभी ना करो दान और मतदान।ओबीसी समाज बंधुओ अपनी बेटी की बात मान जाओ,पाखंडवाद मिटाओ,विज्ञानवाद समझाओ और संविधानवाद अपनाओ।सर्वविदित है कि विश्वविदुषी साधना भारती जी ने अखिल भारतीय ओबीसी न्याय जन जागरण अभियान के माध्यम से 4 अप्रैल 2023 को मध्य प्रदेश के बालाघाट से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को लीगल नोटिस भेजा है,अगर आदरणीय नड्डा जी ने ओबीसी अपमान के अपने सभी ट्वीट डिलीट नहीं किए और ओबीसी समाज से करबद्ध माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कोर्ट में केस दायर करेंगी।भारतीय ओबीसी महासभा की तमाम बैठकों,जनसभाओं और रैलियों में अब विश्वविदुषी साधना भारती जी द्वारा सन 2024 के लोकसभा चुनाव तक एक ही संकल्प कराया जाएगा जब तक जातिगत जनगणना नहीं,तब तक बीजेपी को ओबीसी वोट नहीं।
भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐकेश लोधी जी के अनुसार आज भारतीय ओबीसी समाज को जागृत करने की आवश्यकता है,उन्हें उनकी लोकतांत्रिक शक्ति का अहसास कराने की आवश्यकता है,इसी काम को मूर्त रूप देने में जुटी हैं,भारतीय ओबीसी समाज की बेटी,सनातन की बेटी,समस्त भारत की बेटी और सम्पूर्ण विश्व की बेटी विश्वविदुषी साधना भारती जी।हमें गर्व है कि हमारे संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सर्व सम्मति से असाधारण व्यक्तित्व की धनी विश्वविदुषी साधना भारती जी को अपनी भारतीय ओबीसी महासभा का मुख्य संयोजक बनाया है।