कमीशन आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) जांच करने बिलासपुर जोन के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर (पीसीईई) रामेंद्र कुमार तिवारी विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेंगे
सिवनी के लोगो को लंबे समय से रेल के चलने का इंतजार था। सात साल बाद छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो गया है। विद्युतीकरण का सीआरएस होने के बाद पटरी पर सवारी गाड़ी दौड़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
वहीं आज पीसीई रामेंद्र तिवारी का आगमन आज सिवनी हो रहा है। सिवनी के बीच रेल लाइन विद्युतीकरण कार्य का सीआरएस करने पीसीईई सहित सभी अधिकारी आज सिवनी आएंगे। करीब आधे घंटे से कम समय में चौरई-सिवनी के बीच स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
विद्युतीकरण कार्य का करेंगे निरीक्षण
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमीशन आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) जांच करने बिलासपुर जोन के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर (पीसीईई) रामेंद्र कुमार तिवारी विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेंगे। पीसीईई आज सिवनी स्टेशन पहुंचेंगे। उनके ओर से टावर बैगन से सिवनी से चौरई के बीच विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। दोपहर 3 से 3.30 बजे के बीच चौरई से सिवनी स्टेशन के बीच ट्रेन का स्पीड ट्रायल होगा।