केन्द्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों ने एलईडी पर देखा आदित्य एल-1 की लॉचिंग का सीधा प्रसारण

केन्द्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों ने एलईडी पर देखा आदित्य एल-1 की लॉचिंग का सीधा प्रसारण
 
केन्द्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों ने एलईडी पर देखा आदित्य एल-1 की लॉचिंग का सीधा प्रसारण

ग्वालियर के विद्यार्थियों ने भारत के आदित्य एल-1 की लॉचिंग को शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में एलईडी टीव्ही पर देखा । भारत के आदित्य एल-1 मिशन अंतर्गत अधिवेशन की खोज में एक मील का पत्थर है। यह मिशन भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, औद्योगिकी एवं उद्योग के साथ-साथ ब्राण्ड इंडिया के लिये भी एक बड़ा कदम है। भारत के आदित्य एल-1 की लॉचिंग एक यादगार अवसर था। 

विद्यार्थियों के मन में अंतरिक्ष विज्ञान अधिवेशन के लिये जिज्ञासा को बढ़ाया है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 2 सितम्बर को प्रात: 11.30 बजे इसरो वेबसाइट, इसरो फेसबुक पेज पर भी किया गया। ग्वालियर में केन्द्रीय पुस्तकालय में लगी एलईडी पर भी प्रात: 11.30 बजे इसका सीधा प्रसारण देखा गया। पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ जुड़कर इस कार्यक्रम का लाभ लिया।

From Around the web