दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' 28 फरवरी को डिब्रूगढ़ में अपनी यात्रा समाप्त करेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा उस दिन डिब्रूगढ़ में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तत्वावधान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ-साथ अन्य केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, राजनयिक और दोनों विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

देश में बने क्रूज जहाज ‘एमवी गंगा विलास’ 28 फरवरी को पटना साहिब, बोधगया, विक्रमशिला, ढाका, सुदरबन और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के रास्ते डिब्रूगढ़ पहुंचने से पहले 50 दिनों में 3,200 किमी की दूरी तय करेगा।यह क्रूज भारत में बड़े प्रतिष्ठित शिल्पकारों, संगीतकारों, आदिवासी जनजातियों, इतिहास और परंपरा के जानकारों को दिखाने के लिए जाना जाता है जो गंगा के तटों पर विविधताओं के साथ अपनी प्रचंडता का संगम बनाते हैं।

From Around the web