ओंकारेश्वर में वेद पाठ व यज्ञ हुआ प्रारंभ, मुख्यमंत्री हुए सम्मिलित

ओंकारेश्वर में वेद पाठ व यज्ञ हुआ प्रारंभ, मुख्यमंत्री हुए सम्मिलित
 
ओंकारेश्वर में वेद पाठ व यज्ञ हुआ प्रारंभ, मुख्यमंत्री हुए सम्मिलित

 ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के अंतर्गत आदि शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची 'एकात्मता की प्रतिमाकी तैयारियाँ वैदिक पद्धति से चल रही हैं। मांधाता पर्वत पर भव्य रूप से चतुर्वेद पारायण तथा यज्ञ प्रारंभ हो चुका हैजो 5 दिन तक चलेगा। यह आयोजन श्रृंगेरी मठ और महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के मार्गदर्शन तथा संयोजन में संपन्न किया जा रहा है।

            इस कार्य के लिए पूरे देश भर से ढाई सौ वैदिक विद्वान एकत्रित हुए हैं। चतुर्वेद पारायण के अंतर्गत चार वेदों की ग्यारह शाखाओं का पाठ प्रारंभ हो चुका है। इसमें ऋग्वेद की शाकल तथा वाष्कल शाखाशुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिम् व काण्व शाखाकृष्ण यजुर्वेद की तैत्तिरीय व मैत्रायिणी शाखासामवेद की कौथुमराणायनी व जैमिनी शाखा और अथर्ववेद की शौनक व पैप्पलाद शाखा का पाठ किया जा रहा है। वेद पाठ के साथ ही ललितासहस्रनाम व गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी होगा। इस हेतु संपूर्ण देश से वैदिक विद्वान बुलाए गए हैं।

*मुख्यमंत्री ने आहुति देकर किया यज्ञ प्रारम्भ*

            वैदिक यज्ञ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मिलित हुए। उन्होंने आहुति छोड़कर यज्ञानुष्ठान का शुभारंभ किया। यज्ञ के अंतर्गत गणेश होमवास्तु होमबगलामुखी होममृत्युंजय होमलक्ष्मीनरसिंह होम आदि यज्ञ कर्म संपन्न किए जाएंगे। इस आयोजन में श्रृंगेरी से पद्मश्री गौरीशंकर जीकांची कामकोटि पीठ से श्री विजय मेहता जी और वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव श्री विरुपाक्ष जड्डीपाल जी भी उपस्थित हैं।

From Around the web