राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा
 

* 01 मार्च 2023 फाल्गुन शुक्ल दशमी बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 फाल्गुन शुक्ल दशमी बुधवार, ईस्वी 01 मार्च 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त कोई नही।

दशमी तिथि प्रातः 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।

मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

प्रीति योग मध्याह्न 17 बजकर 00 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।

तैतिल करण मध्याह्न 17 बजकर 29 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

01मार्च से 31 मार्च के व्रत एवं त्योहार

3 मार्च 2023: आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी
04 मार्च 2023: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
06 मार्च 2023: चैत्र  मास आरंभ, होलिका दहन
07 मार्च 2023: धुलंडी, बड़ी होली
09 मार्च 2023: भाई दूज, भातृ द्वितीया
10 मार्च 2023: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
11 मार्च 2023: संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023: रंग पंचमी
14 मार्च 2023: शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
15 मार्च 2023: मीन संक्रांति, बसोड़ा
18 मार्च 2023: पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023: प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 मार्च 2023: मासिक शिवरात्रि
21 मार्च 2023, मंगलवार: चैत्र अमावस्या
22 मार्च 2023: चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
24 मार्च 2023: गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर
25 मार्च 2023: लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
26 मार्च 2023: स्कंद षष्ठी
27 मार्च 2023: रोहिणी व्रत
29 मार्च 2023: नवरात्रि दुर्गा अष्टमी
30 मार्च 2023: राम नवमी, नवरात्रि नवमी
31 मार्च 2023: चैत्र नवरात्रि पारण

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 06 बजकर 46 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट 
अमृत 08 बजकर 13 मिनट से 09 बजकर 40 मिनट तक।
शुभ 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक।
चर 15 बजकर 26 मिनट से 14 बजकर 53 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सुख संसाधन बढ़े हुए रहेंगे। दिन शुभ फलकारक. सभी का सहयोग मिलेगा।

वृष- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। दुनिया से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिए चाहते हैं। शुभता को बढ़ावा मिलेगा. सक्रिय रहें।

मिथुन-उपलब्धियों को करीबियों के संग साझा कर सकते हैं। घर परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगी होंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। दिन उत्तम।

कर्क- निजी प्रयासों में बेहतर रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। घनिष्ठ मित्रों से भेंट संभव। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। दाम्पत्य में सुख रहेगा। साझा कोशिशों को समर्थन मिलेगा। दिन शुभकारक।

सिंह- सुख की चाहत रखें और उसमें सब की हिस्सेदारी का भी ध्यान रखें। स्वार्थपरता से कोई कार्य न करें। असहजता अनुभव कर सकते हैं. दिन सामान्य फलकारक. संसाधन पर्याप्त रहेंगे।

कन्या- मेहनत और लगन से लाभ की प्राप्ति होती है। पेशेवरता पर जोर देने की जरूरत है। स्वयं पर भरोसा रखें। व्यर्थ के प्रलोभनों से बचें। दिन सामान्य फलकारक। खर्च पर ध्यान दें। उधार से बचें।

तुला- चर्चाओं में बेहतर रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पत्राचार पर जोर दे सकते हैं। आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा. दिन सामान्य फलकारक।

वृश्चिक- सहज वातावरण में स्वयं को उत्साही और ऊर्जावान अनुभव करेंगे। नए लोगों से मिलना और मित्र बनाना भायेगा. पूछपरख बढेगी। दिन आर्थिक मामलों में मददगार। बड़ी सोच रखें।

धनु- निसंकोच आगे बढ़ें। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगीं। भेंट मुलाकात में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से स्वयं को आगे रखेंगे। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ।

मकर- मित्रों साथ उत्साह बढ़ाएगा. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। पूर्वाग्रह न रखें। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। दिन शुभकारक।

कुम्भ- दया भाव रखें। अपनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अनुशासन पर जोर दें। गोपनीयता और गरिमा का ख़याल रखें। दिन सामान्य फलकारक। वाणी व्यवहार में विनम्रता रखें।

मीन- भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठायें। आपको अनदेखा करना कठिन होगा। सक्रियता और समझ से सब प्रभवित रहेंगे। ईश्वर का आभार करना न भूलें। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.com      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

From Around the web