प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिये अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण के कार्य को हाथ में लिया गया है।
प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिये अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण के कार्य को हाथ में लिया गया है।
Sat, 4 Mar 2023
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप और प्रोफेशनल डवलपमेंट प्रोग्राम के क्रियान्वयन हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड में नियुक्त किए गए जनसेवा मित्रों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने जन सेवा मित्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिये अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण के कार्य को हाथ में लिया गया है। सभी जनसेवा मित्र अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करें। स्वयं भी करें और लोगों को भी वृक्षारोपण के लिये प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने जनसेवा मित्रों से यह भी कहा कि न केवल पौधरोपण करना है बल्कि उसकी देखभाल के लिये भी लोगों का प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहिना योजना भी प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के तहत एक हजार रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि दी जायेगी। जन सेवा मित्र अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पात्र बहिनों को दिलाएँ।
प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री फेलो सुश्री सदफ जरीन ने मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जन सेवा मित्रों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण में अपने विचार रखे।