श्रीमती सुमन प्रसाद ने बताया कि जिले में अनेक महिलाएं प्राकृतिक एवं उन्नत किस्म की खेती कर आत्म निर्भर बनी है एवं समाज में अपना एवं प्रदेश का रोशन कर रही है।

श्रीमती सुमन प्रसाद ने बताया कि जिले में अनेक महिलाएं प्राकृतिक एवं उन्नत किस्म की खेती कर आत्म निर्भर बनी है एवं समाज में अपना एवं प्रदेश का रोशन कर रही है।
 

उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की श्रीमती सुमन प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बहुत- बहुत शुभकामनाएं दी है और महिलाओं का समाज के विकास में अभूतपूर्व योगदान का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज के विकास की अवधारणा की परिकल्पना संभव ही नहीं है। कई महिलाओं के प्रतिभा को निखारने एवं अवसर पर प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि वो अपनी क्षमता अनुरूप समाज में योगदान दे सके। आज कल तो कृषि के क्षेत्र में भी महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही है। श्रीमती सुमन प्रसाद ने बताया कि जिले में अनेक महिलाएं प्राकृतिक एवं उन्नत किस्म की खेती कर आत्म निर्भर बनी है एवं समाज में अपना एवं प्रदेश का रोशन कर रही है।

From Around the web