निवाड़ी से कलाकंद एवं धनुष धारी रेस्टोरेंट निवाड़ी तिगैला से मावा बर्फी के नमूने जांच हेतु लिये
मेनका द्विवेदी विशेष संवाददाता भोपाल।
Sat, 4 Mar 2023

कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में मिलावट करने के वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसीक्रम में आज एसडीएम निवाड़ी श्री आरएस मरकाम के मार्गदर्शन में निवाड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार जैन द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां रानी मिष्ठान भंडार निवाड़ी से कलाकंद एवं धनुष धारी रेस्टोरेंट निवाड़ी तिगैला से मावा बर्फी के नमूने जांच हेतु लिये। जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जांच परिणाम उपरांत नियमानुसार कायर्वाही की जायेगी।