सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’ और डिज्नी प्रिंसेस समेत डिज्नी और पिक्सर के कई चहेते किरदारों के डिस्प्ले शामिल

सिंगापुर

सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल ‘गार्डन्स बाय द बे‘ में आज से ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर‘ का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिससे यहां एक बार फिर डिज्नी का जादू छा गया है। इसमें डिज्नी और पिक्सार के किरदारों मेंपौधों से बनी 23 शानदार आकृतियां सजाई गई हैं, जो ‘फ्लोरल फैंटेसी’ को फूलों की एक नई जादुई दुनिया बना रही हैं। पर्यटक 14 मार्च 2027 तक इसका आनंद ले सकते हैं।

ब्यूटी एंड द बीस्ट

डिज्नी के साथ मिलकर और सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से तैयार किया गया ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’ उन कहानियों से सजा है, जिन्हें हम सब बचपन से देखते आए हैं। यहाँ फूलों की जादुई दुनिया के बीच हर उम्र के लोग साहस, दोस्ती और प्यार की उन पसंदीदा कहानियों को एक नए अंदाज़ में जी सकते हैं। 2024 में लोगों का दिल जीतने के बाद, यह इवेंट अब अपने और भी बड़े और शानदार रूप में लौट आया है।

फ्रोजन से एना और ओलाफ़

 दर्शक इन पांच खास थीम वाले क्षेत्रों का मज़ा ले सकते हैं:

  • फ्रोजन (Frozen): यहाँ एक सुंदर बर्फ़ीली सेटिंग में एना, एल्सा और ओलाफ के पौधों से बनी आकृतियां डिस्प्ले हैं। खास तरह की लाइटें इसे सचमुच एक जादुई दुनिया का एहसास दिलाती हैं। एल्सा के आइस पैलेस से प्रेरित होकर, आगंतुक एक विशेष मंजिल पर चल सकते हैं, जहां आगे बढ़ते समय जादुई स्नोफ्लेक्स आपके कदम के साथ नाचने लगते करते हैं
  • डिज्नी प्रिंसेस (Disney Princesses): यहाँ रॅपन्ज़ेल अपने सबसे अच्छे दोस्त ‘पास्कल’ (गिरगिट) के साथ; बेल’द बीस्ट’ और अपने जादुई साथियों के साथ; और जैस्मीन अपने वफादार बाघ ‘राजाह’ के साथ नज़र आती हैं।
  • हंड्रेड एकर वुड (Hundred Acre Wood): यहाँ विनी द पूह, ईयोर, पिगलेट और टिगर एक शानदार पार्टी सेटिंग में इकट्ठा ! टिगर खुशी से उछल रहा है और पिगलेट मस्ती में गोल-गोल घूम रहा है। आगंतुक उनके साथ शामिल होने की कल्पना कर सकते हैं।
  • टॉय स्टोरी 5 (Toy Story 5): बोनी (Bonnie) के कमरे से प्रेरित इस मज़ेदार सेट-अप में वुडी, जेसी और बज़ लाइटईयर के टोपियरी (पौधों की आकृतियोंरूप मौजूद हैं। साथ ही, लिलीपॅड और स्मार्टी पैंट्स जैसे नए किरदारों के डिस्प्ले भी यहाँ शामिल हैं।
  • गो लोकल (Go Local – सिंगापुर की झलक): सिंगापुर-थीम वाले एक क्षेत्र जिसमें स्थानीय परिवेश में डिज़्नी के किरदार नज़र आते हैं।चिप ‘एन डेल एक बड़े ‘आइसक्रीम सैंडविच’ पर बैठे हैं; मिनी माउस और डेज़ी डक तीखी ‘लक्सा’ (laksa) का मज़ा ले रहे हैं; और मिकी माउस, डो डोनल्ड डक के साथ मिलकर पारंपरिक चाय ‘तेह तारिक’ (teh tarik) बना रहे हैं।

‘फ्लोरल फैंटेसी’ के बाहर, 4 मीटर ऊंचा ‘सॉर्सरर्स अप्रेंटिस मिकी’ गार्डन्स बाय द बे में आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत करता है।
 

हाथों से गढ़ी गई इन खूबसूरत आकृतियों को 40 से ज्यादा तरह के सूखे और खास पौधों से बनाया गया है। इस पूरी कलाकारी में 16,000 से भी ज्यादा घंटे लगे हैं! हर किरदार को बिल्कुल जीवंत दिखाने के लिए पौधों का रंग, आकार और उनकी बनावट बहुत बारीकी से चुनी गई है। उदाहरण के लिए, जहाँ डिज्नी प्रिंसेस को ढेरों फूलों से सजाया गया है, वहीं रॅपन्ज़ेल के बाल ‘स्टिपा’ नाम की एक बेहद मुलायम घास से बनाए गए हैं।
 

आसपास के नज़ारों में भी ऐसे पौधों का इस्तेमाल किया गया है जो हर क्षेत्र के मूड को दर्शाते हैं। सूरजमुखी और गेंदे के फूल विनी द पूह के शहद जैसे रंग वाले घास के मैदान को दर्शाते हैं, जबकि लिली और गुलाब डिज्नी प्रिंसेस की कहानियों के रोमांटिक अंदाज़ को निखारते हैं। वहीं, हाइड्रेंजिया (Hydrangeas) और डस्टी मिलर (dusty miller) ‘फ्रोजन’ के बर्फीले नीले, सफेद और सिल्वर रंगों का अहसास कराते हैं।
 

इस इवेंट के दौरान कुछ खास सप्ताहांत पर आपको मिकी माउस और मिनी माउस से सीधे मिलने का मौका मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि ये दोनों सिंगापुर के राष्ट्रीय फूल ‘वांडा मिस जोआकिम’ (Vanda Miss Joaquim) की थीम वाले कपड़ों में नज़र आएंगे। साथ ही, डोनल्ड डक और डेज़ी डक भी ‘ट्रॉपिकल हॉलिडे’ के शानदार लुक में दिखेंगे। इनसे मिलने की तारीखें www.gardensbythebay.com.sg/disneygardenofwonder पर देखी जा सकती हैं।

अपनी इस ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए, आप यहाँ की गिफ्ट शॉप से कुछ ऐसे खास प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं जो विशेष रूप से ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’ के लिए ही लॉन्च किए गए हैं।

डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर

  • तारीख: 8 जून 2026 से 14 मार्च 2027
  • समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
  • स्थान: फ्लोरल फैंटेसी, गार्डन्स बाय द बे
  • टिकट विवरण: वयस्कों के लिए टिकट की कीमत SGD 24 और बच्चों के लिए SGD 16 है।

यहां कैसे पहुंचें: बेफ्रंट स्टेशन तक MRT लें। या फिर टैक्सी और राइड-हेलिंग सेवा के जरिए ‘बेफ्रंट प्लाजा कारपार्क’ पर पहुंचें। अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है

अधिक जानकारी के लिए www.gardensbythebay.com.sg/disneygardenofwonder पर जाएं।

गार्डन्स बाय  बे के बारे में

सिंगापुर के “सिटी इन नेचर” (प्रकृति के बीच बसे शहर) विजन का एक अहम हिस्सा, ‘गार्डन्स बाय द बे’ एक राष्ट्रीय उद्यान और प्रमुख हॉर्टिकल्चर आकर्षण है। यह लोगों के आनंद के लिए उद्यान और फूलों की बेहतरीन कलाकृतियां पेश करता है। सिंगापुर के डाउनटाउन मरीना बे के बीचों-बीच 101 हेक्टेयर में फैले इस उद्यान में पानी के किनारे तीन गार्डन शामिल हैं – बे साउथ, बे ईस्ट और बे सेंट्रल। इनमें से ‘बे साउथ’ 54 हेक्टेयर के साथ सबसे बड़ा है, जिसे आधिकारिक तौर पर 29 जून 2012 को खोला गया था।

इसे उद्यानों की एक ऐसी दुनिया बनाने के विजन के साथ तैयार किया गया है जिसे हर कोई अपना सके, उसका आनंद ले सके और संजो सके। यहां पौधों का विशाल संग्रह, हमेशा बदलते रहने वाले फूलों के डिस्प्ले और ढेरों आकर्षक कार्यक्रम लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। वहीं सिंगापुर गणराज्य के राष्ट्रपति श्री थर्मन षणमुगरत्नम के संरक्षण में इसकी ‘गिफ्ट ऑफ गार्डन्स’ सामुदायिक पहल समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंच रही है।

खुलने के बाद से अब तक ‘गार्डन्स बाय द बे’ 115 मिलियन से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत कर चुका है। इसने कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी जीते हैं, जिनमें ट्रिपएडवाइजर ट्रैवलर्स चॉइस अवार्ड्स बेस्ट ऑफ द बेस्ट 2026 में दुनिया का तीसरा शीर्ष आकर्षण, सिंगापुर टूरिज्म अवार्ड्स 2024 में सस्टेनेबिलिटी में ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट’, TTG ट्रैवल अवार्ड्स 2022 और 2023 में ‘बेस्ट थीम अट्रैक्शन’ और सिंगापुर टूरिज्म अवार्ड्स 2019 में ‘बेस्ट अट्रैक्शन एक्सपीरियंस’ शामिल हैं। गार्डन्स बाय द बे अपनी पेशकशों को लगातार नया और बेहतर बना रहा है, ताकि यह सभी के आनंद लेने योग्य स्थान बना रहे — एक ऐसा उद्यान, जहां आश्चर्य खिलते हैं।

 www.gardensbythebay.com.sg पर जाएं।

sg.linkedin.com/company/gardens-by-the-bay
www.facebook.com/gardensbythebay
www.instagram.com/gardensbythebay.

  • Related Posts

    SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline's Cargo Operations

    SmartKargo, the leading provider of cloud-native air cargo management solutions, today announced the signing of a strategic agreement with Sun Phu Quoc Airways, Vietnam’s premium full-service airline developed by Sun…

    Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

    Reinforcing Chennai’s reputation as a global destination for advanced healthcare, Kauvery Hospital, Chennai, successfully performed a complex Ventricular Tachycardia (VT) ablation on a patient from Poland, providing him lasting relief…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

    RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

    Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

    Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

    SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline's Cargo Operations

    Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

    Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

    TelkomGroup, Nongsa Digital Park, and BW Digital Strengthen Indonesia's Digital Gateway through the NCC Submarine Cable System

    TelkomGroup, Nongsa Digital Park, and BW Digital Strengthen Indonesia's Digital Gateway through the NCC Submarine Cable System

    Global Chip Equipment Spending Surges, Creating New Opportunities for India's Semiconductor Ecosystem