फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

फुकेट, थाईलैंड

फुकेट द्वीप का सबसे बड़ा वाटर पार्क, ‘एंडामंडा फुकेट‘, 1,00,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका शानदार डिज़ाइन थाई पौराणिक कथाओं और अंडमान सागर की खूबसूरती से प्रेरित है।

एंडामंडा फुकेट – जहाँ रोमांच, संस्कृति, लाजवाब स्वाद और परिवार के साथ बिताए यादगार पल मिलकर एक ऐसा शानदार अनुभव देते हैं, जो आपको कहीं और नहीं मिल सकता

‘ट्रिपएडवाइजर ट्रैवलर्स चॉइस अवार्ड 2025’ से सम्मानित और दुनिया के शीर्ष 100 पारिवारिक पर्यटन स्थलों (Trip Best Global Top 100 Family-Friendly Attractions) की सूची में अपनी जगह बनाने वाला ‘एंडामंडा’ रोमांच के शौकीन परिवारों और सुकून की तलाश में आए पर्यटकों को एक विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करता है।

25 आकर्षण, 36 स्लाइड, बोरियत की कोई गुंजाइश नहीं

थाई पौराणिक कथाओं पर आधारित पांच खास ज़ोन में बंटा ‘एंडामंडा’ हर तरह के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है:

  • 36 स्लाइड लेन: दिल की धड़कन बढ़ा देने वाले सीधे ढलान से लेकर परिवार के साथ सुरक्षित और मज़ेदार राइड्स तक, यहाँ फुकेट में सबसे ज्यादा स्लाइड्स मौजूद हैं।
  • दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे लंबी ‘लेजी रिवर’ (Lazy River): 550 मीटर लंबी यह नदी आपको ट्रॉपिकल नज़ारों के बीच पूरे सुकून के साथ बहने का मौका देती है।
  • 10,000 वर्ग मीटर का विशाल ‘वेव पूल’ (Wave Pool): यह पूल 3 मीटर तक ऊँची लहरें पैदा करता है व इसके रोमांचक झटकों का सामना करने के लिए तैयार रहें।
  • प्राइवेट कबाना (Cabanas) और वाटर विला: जो लोग आराम के पलों में लग्ज़री चाहते हैं, उनके लिए एयर कंडीशनिंग और रेस्ट रूम की सुविधा वाले प्राइवेट स्पेस मौजूद हैं।
  • खास ‘किड्स ज़ोन’: लाइफगार्ड्स और उम्र के हिसाब से सुरक्षित पानी के खेलों के साथ, यहाँ छोटे बच्चों के लिए एक अलग एडवेंचर की दुनिया है ।

सिर्फ स्लाइड नहीं- एक जीवंत सांस्कृतिक अनुभव

एंडामंडा हर दिन थाई विरासत को जीवंत करता है। यहाँ रोजाना होने वाले लाइव मनोरंजन में एक ‘मुए थाई’ (Muay Thai) शो और “द स्टोरी ऑफ एंडामंडा” शामिल है। यह संगीत, नृत्य और थाई लोक कथाओं का एक ऐसा रोमांचक लाइव प्रदर्शन है जो आपको दुनिया के किसी भी अन्य वाटर पार्क में देखने को नहीं मिलेगा । इस पार्क की पौराणिक मूर्तियां, पारंपरिक वास्तुकला और कथाओं पर आधारित पांच थीम वाले ज़ोन इसके हर कोने को घूमने और तस्वीरें खींचने के लिए बेहद खास बनाते हैं।

हर स्वाद के लिए बेहतरीन खाना

एंडामंडा में खाने-पीने के विकल्प सभी मेहमानों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यहाँ आपको असली थाई व्यंजनों के साथ-साथ दुनिया भर के पसंदीदा खाने और शाकाहारी, हलाल तथा ग्लूटेन-फ्री विकल्प भी मिलेंगे। भारतीय पर्यटकों की पसंद का भी यहाँ खास ख्याल रखा गया है; पूरे परिवार को खुशहाल और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए यहाँ चिकन और वेजिटेबल समोसा, बटर चिकन व खुशबूदार बिरयानी भी परोसी जाती है। पूरे पार्क में कई रेस्टोरेंट फैले हुए हैं, इसलिए एक शानदार मील (भोजन) हमेशा आपके करीब ही होता है।

टिकट और पर्यटकों के लिए जानकारी

टिकट आधिकारिक वेबसाइट andamandaphuket.com  के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। पार्क में एंट्री पक्की करने और बेहतरीन रेट्स पाने के लिए एडवांस बुकिंग करने की सलाह दी जाती है।

यहाँ बिताया गया एक पूरा दिन भी कभी काफी नहीं लगता। एंडामंडा सुबह खुलने से लेकर पार्क बंद होने तक पर्यटकों का उत्साह और ऊर्जा चरम पर बनाए रखता है।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें:

www.andamandaphuket.com
www.linkedin.com/company/andamandaphuket
www.facebook.com/Andamandaphuket
www.instagram.com/andamandaphuket/

  • Related Posts

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    BHIVE Workspace, India’s largest coworking & managed office space provider, brought together 23 employees and members for the sixth edition of IRONMAN 70.3 Goa, held at Miramar Beach, Panaji, on…

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    The Azim Premji Foundation has launched a Social Startups Programme to support development sector professionals in setting up and leading civil society organisations that address the needs of underserved communities.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'