MP में 3000 किलो का खजूर बना आकर्षण का केंद्र, बाजार में उमड़ी भीड़

बुरहानपुर।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में खजूर बाजार में विदेशी खजूर भी बिक रहे हैं. यहां पर ₹120 से लेकर ₹3000 kg तक का खजूर मिल रहा है. इराक और ईरान के खजूर भी लोग पसंद कर रहे हैं. क्विंटलों में रोजाना खपत हो रही है. बाजार के अमीर बागवान ने बताया कि यह जिले का सबसे बेस्ट खजूर बाजार है. हमारे यहां पर करीब 80 वैरायटी के खजूर मिल रहे हैं. हमारे यहां ऐसा खजूर भी है, यदि कोई व्यक्ति एक खजूर सुबह के समय में खा लेता है तो उसे दिनभर भूख नहीं लगती है. इस बाजार में करीब 50 से अधिक दुकानें हैं, जहां पर खजूर मिल रहे हैं।

इराक-ईरान वाले खजूर की डिमांड

खजूर दुकान संचालक अब्दुल सादिक बागवान ने बताया, बुरहानपुर जिले के पाला बाजार क्षेत्र में सबसे सस्ता खजूर बाजार लगा है. यहां पर कम दाम पर ड्राई फ्रूट और खजूर मिल रहे हैं. इस बार इराक और ईरान का खजूर बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक डिमांड पर है. हमारे यहां पर ₹120 से लेकर ₹3000 किलो तक का खजूर है. रमजान की वजह से रोजदार खजूर से ही रोजा खोलते हैं, इसलिए क्विंटलों में खपत हो रही है. रोजदार सबसे अधिक इराक और ईरान के खजूर को खाना पसंद कर रहे हैं. क्योंकि, इस खजूर की खासियत होती है कि एक व्यक्ति यदि एक खजूर खा लेता है तो उसको सुबह से शाम तक भूख नहीं लगती है. रोजगार इस खजूर से ही रोजा खोलते हैं, इसलिए खजूर की डिमांड बढ़ रही है।

बाजार में 80 वैरायटी के खजूर 

बाजार में करीब 80 वैरायटी के खजूर मिल रहे हैं. इराक और ईरान से आने वाले खजूर की पांच तरह की क्वालिटी है. इसके दाम अधिक हैं, जो ₹3000 किलो तक हैं. लेकिन, इस खजूर की खासियत है कि यह खजूर करीब 3 से 4 इंच का होता है. लंबा होता है और इसमें गुठली छोटी निकलती है. देखने में काले कलर का होता है. लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. डॉक्टर भी गर्मी में खजूर खाने की सलाह देते हैं, इसलिए लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं।

  • Related Posts

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा….

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड…

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

    National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future

    National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future