कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगातें…..

रायपुर: कोरबा नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क निर्माण, पुल पुलिया का निर्माण, शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति बजट में प्राप्त हुई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा मे प्रस्तुत बजट के अनुसार कोरबा नगर निगम क्षेत्र में बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किलोमीटर लंबे टू लेन मार्ग हेतु 9.60 करोड़, सोनालिया पुल का निर्माण 7.20 करोड़, बालको नगर क्षेत्र के बंद हो चुकी गर्म नहर मार्ग का भराव करते हुए अमर होटल से आगे की ओर सीसी रोड सड़क निर्माण लंबाई 4 किलोमीटर  लागत 6.40 करोड़, दादर से नकटीखार 5 किलोमीटर लंबाई पहुंच मार्ग निर्माण 5.60 करोड़, रूमगरा चौक से सोनपुरी मार्ग 6 किमी 5.60 करोड़, रूमगड़ा से जाम बाहर तक सीसी मार्ग निर्माण लंबाई 4 किलोमीटर  लागत 4.80 करोड़, कोरबा शहर के रानी रोड से नदी की ओर दुरपा रोड को जोड़ते हुए सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक सीसी सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर लागत 4.80 करोड़,  डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक सीसी मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर, लागत 4 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर कोरबा का वातानुकूलित कार्य 2.50करोड़ और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य 5 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग विभागों के माध्यम से कई अन्य स्वीकृत बजट में प्राप्त हुई है।

शहर के कई ओवर ब्रिज के सर्वेक्षण कार्य की मिली स्वीकृति

कोरबा शहर के सीएसईबी चौक कोरबा के पास वाइस सेफ रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बरबसपुर यार्ड के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य के साथ साथ कोरबा चापा गेवरा रेल लाइन में दो स्थान पर ओवर ब्रिज निर्माण सर्वेक्षण हेतु 16 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

कोरबा जिले के इन ग्रामीण मुख्य सड़कों को मिली स्वीकृति

???? कटघोरा से जेजरा चौक मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण,
???? सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण
???? सीपत बलौदा कोरबा मार्ग पर हसदु नदी में उच्च स्तरीय पल एवं पहुंच मार्ग निर्माण
????महोरा से चिचोली मार्ग 12 किमी का निर्माण
???? लेमरू, नाकिया, विमलता मार्ग 10 किमी का मजबूतीकरण कार्य
???? कोथारी सोहागपुर से उमरेली मार्ग का उन्नयान निर्माण 10 किमी
???? पोड़ी उपरोड़ा के सीपत पारा से खरवार पारा ग्रामीण मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर
???? पौड़ी उपरोड़ा के कुर्था पारा प्राथमिक शाला से कासाबहरा पहुंच मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर
????पोड़ीउपरोड़ा के पचधार पहुंच मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर
???? उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
राज्य शासन के बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र और समूचे जिले के महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया। कोरबा नगर को लगातार बड़े निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति मिल रही है।

इन शासकीय स्कूलों के निर्माण हेतु मिली स्वीकृति

स्कूल शिक्षा विभाग में प्रदेश के ढाई सौ प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है इसमें से कोरबा जिले के 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हुई। इसमें से प्राथमिक शाला देवद्वारी, मोती सागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, सेंट्रल वर्कशॉप, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, डूमरडीह झगहरा, करतला के गनियारी, बुढ़िया पाली, भाटापारा, बंजारी, पाली के चारपारा, सेमर कछार, दहीबोरापारा, शांति नगर, पोड़ी उपरोड़ा के खोडरी, कुम्हारी सनी, चचाईयापारा, बनवार प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी तरह करतला ब्लॉक के दो हाई स्कूल भवन शासकीय हाई स्कूल फतेगंज, नोन्दहरा प्रति भवन 75.33 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

  • Related Posts

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा….

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड…

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools