Hisar में 7 एकड़ भूमि पर विकसित होगी प्रदेश की पहली ऑर्गेनिक मंडी

हिसार। जिले में आर्गेनिक मंडी के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। सब्जी मंडी के साथ लगती जमीन पर आर्गेनिक फल-सब्जी व अनाज मंडी स्थापित की जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी की घोषणा को जमीन पर उतारने के लिए कृषि व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद आर्गेनिक मंडी की स्थापना को लेकर सहमति बनी है। प्रदेश सरकार के 2026-27 के बजट में इस मंडी के लिए बजट मिलने की संभावना है। प्रदेश में करीब 5 हजार से अधिक किसान 18070 एकड़ भूमि पर आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। इन किसानों के लिए कोई मंडी नहीं है। आर्गेनिक उत्पादों को लेकर अभी सर्टिफिकेशन की भी कोई खास व्यवस्था नहीं है। कोई सरकारी एजेंसी आर्गेनिक उत्पादों को प्रमाणित नहीं करती। किसानों का एक समूह ही ऐसे उत्पादों को सर्टिफिकेट देता है। सीएम नायब सिंह सैनी ने जून 2025 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित उद्यमिता दिवस पर हिसार तथा गुरुग्राम में आर्गेनिक मंडी बनाने की घोषणा की थी। जिसमें हिसार में आर्गेनिक फल- सब्जी तथा गुरुग्राम में आर्गेनिक अनाज मंडी का एलान था। कृषि विभाग तथा मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने इस बारे में सुझाव दिए। जिसके बाद अब दोनों मंडियों में सभी उत्पाद की ब्रिकी होगी। हिसार सब्जी मंडी करीब 27 एकड़ में है। जिसमें कोल्ड स्टोरेज के पास खाली पड़ी जमीन में इसे बनाने का प्रस्ताव है।

पैकिंग में होगा हर एक उत्पाद होगा

आर्गेनिक फल-सब्जी व अनाज मंडी में सभी उत्पाद सर्टिफाइड हाेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से तय की गई एजेंसी इनको प्रमाणित करेगी। हर एक पैकिंग पर इसकी मोहर लगेगी। कोई भी उत्पाद खुले में नहीं बिकेगा। मंडी में अपना सामान बेचने वाले विक्रेता रेट अपनी लागत खर्च के आधार पर खुद तय करेंगे। रेट में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

हिसार में एचएयू का आर्गेनिक फार्म

प्रदेश का पहला आर्गेनिक कृषि फार्म हिसार के एचएयू में स्थापित किया गया था। जिसमें सब्जियां, फल व अनाज का उत्पादन किया जा रहा है। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया यह आर्गेनिक फार्म करीब 5 साल पहले स्थापित किया गया। जिसमें केला, आडू, आलू बुखारा, सेब, संतरा, किन्नू, अमरूद के पौधे भी लगाए गए हैं।

बडे़ शोरूम व छोटे बूथ होंगे…

मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार मंडी में कुछ बड़े आकार के शोरुम रहेंगे। जिसमें कोई कंपनी भी शोरुम ले सकती है। इसके अलावा छोटे आकार के बूथ रहेंगे। जिसमें किसान बूथ के आकार में भी बनी दुकानों पर अपने उत्पाद बेचेंगे। अगर किसानों का समूह चाहेगा तो उनको दुकान किराए पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। हिसार में आर्गेनिक मंडी बनने से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी,हांसी सहित 10 -12जिलों को सीधा फायदा होगा। सीएम नायब सिंह ने आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादाें के सही दाम मिल सकेंगे।खरीददारों को भी प्रमाणित फल-सब्जी मिल सकेंगी। -रविंद्र रोकी, चेयरमैन, मार्केट कमेटी हिसार हिसार तथा गुरुग्राम में आर्गेनिक मंडी स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। हिसार में इसके लिए 7 एकड़ जमीन चिन्हित की जा चुकी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। मंडी की स्थापना को लेकर कृषि एवं विणपन बोर्ड की ओर से डीपीआर तैयार कराई जाएगी। कृषि विभाग की ओर से इसे सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है। -डॉ. आरसी सिहाग, अतिरिक्त निदेशक, कृषि विभाग हरियाणा।

  • Related Posts

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा….

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड…

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools