Uttarakhand News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, NMCG के 408.82 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति देने का किया अनुरोध….

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे हुए है। जहां उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय के अधीन चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही सीएम ने केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत 408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

सीएम धामी ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

पेयजल समस्या का समाधान भी होगा

साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार के लिए भी अनुरोध किया। इस परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा एवं क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी होगा।

वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज दिल्ली में भेंट हुई। राज्य में जल संसाधन प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, नदी संरक्षण तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सतत विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उत्तराखंड जैसे संवेदनशील हिमालयी राज्य में जल संरक्षण, स्रोत संवर्धन और नदी पुनर्जीवन के प्रयासों को और गति देने के लिए केंद्र एवं राज्य के बीच समन्वय को सशक्त करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

  • Related Posts

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा….

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड…

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

    Pepper Launches Agent Atlas, an AI Agent that Runs GEO Work Instead of Reporting on it

    Pepper Launches Agent Atlas, an AI Agent that Runs GEO Work Instead of Reporting on it