Uttarakhand News- सीएम धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — कहा, निर्धारित समयसीमा के भीतर सारे कार्य पूर्ण करें …

देहरादून। सीएम धामी ने आज हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की पहचान तथा अतिक्रमण हटाने के व्यापक अभियान की ठोस और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की मेलाधिकारी द्वारा स्वयं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो

अधिकारियों को सभी पुलों का सेफ्टी एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने, आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करने तथा घाटों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग, फिसलन-रोधी व्यवस्थाओं और गंगा तट क्षेत्र के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कुंभ मेला 2027 के लिए ₹234.55 करोड़ की लागत से स्वीकृत स्थाई प्रवृत्ति के 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास भी किया। ये सभी कार्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

  • Related Posts

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा….

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड…

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

    Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

    From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

    From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

    Bajaj Broking Launches Algorithmic Trading Platform, Bringing Strategy Creation and Automated Execution Together

    Maybelline New York Brings the Festive Shine with Kiara Advani and Its First-Ever India-Exclusive Limited Collection

    Maybelline New York Brings the Festive Shine with Kiara Advani and Its First-Ever India-Exclusive Limited Collection

    When Does Switching to an EV Make Financial Sense?

    When Does Switching to an EV Make Financial Sense?

    SPR City Announces Price Revision Across Highliving District and Sky Towers Amid Strong Buyer Demand

    SPR City Announces Price Revision Across Highliving District and Sky Towers Amid Strong Buyer Demand