Uttarakhand News: सीएम धामी ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को दी शुभकामनाएं — कहा, “परीक्षा सफलता की अंतिम कसौटी नहीं, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है”….

देहरादून। उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन की सफलता की अंतिम कसौटी नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आपने पूरे वर्ष परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन किया है। अब समय है आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का। परीक्षा जीवन की सफलता की अंतिम कसौटी नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

दृढ़ विश्वास के साथ परीक्षा दें

सीएम धामी ने आगे कहा कि शांत मन, एकाग्रचित्त और दृढ़ विश्वास के साथ परीक्षा दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। ईश्वर से आपकी सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 छात्र शामिल होंगे। जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 छात्र शामिल होंगे।12वीं में 1,02,986 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

  • Related Posts

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा….

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड…

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign