Delhi में नस्लीय टिप्पणी के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान पड़ोसी के घर में धूल मिट्टी गिरने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए बदसलूकी की। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं आरोपी के खिलाफ जोड़ी हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी शख्स व उसकी पत्नी ने मिलकर उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के अलावा अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। करीब चार मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों तरफ से काफी बहस हो रही है।

उधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'मालवीय नगर घटना के संबंध में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी संबंधित कानूनी प्रावधानों को लागू किया गया है। मैंने पेमा खांडू से बात की है और कहा है कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कह, 'नॉर्थ ईस्ट की हमारी बहनों के साथ हुई इस घटना की मैं कड़ी निंदा करती हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं। दिल्ली हर किसी की है। यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं स्वयं उनसे मिलूंगी। पुलिस पूरी जिम्मेदारी से कानूनी कार्रवाई कर रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। किसी भी बेटी को तंग करना, भेदभाव करना या अपमानित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सब एक हैं और हर बेटी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।'

  • Related Posts

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा….

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड…

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Emergence Launches India's First Frontier AI Lab for Autonomous Agents to Power the Nation's Shift from IT Services to Advanced Manufacturing

    Emergence Launches India's First Frontier AI Lab for Autonomous Agents to Power the Nation's Shift from IT Services to Advanced Manufacturing

    ad:tech New Delhi 2026 Opens at "The Bold Front," Exploring Marketing's AI-Powered Future

    ad:tech New Delhi 2026 Opens at "The Bold Front," Exploring Marketing's AI-Powered Future

    ad:tech Honours Returns Bigger in 2026, Spotlighting the Technologies Transforming Modern Marketing

    ad:tech Honours Returns Bigger in 2026, Spotlighting the Technologies Transforming Modern Marketing

    Why Frost-Free Inverter Refrigerators Are Worth the Upgrade This Gudi Padwa

    Why Frost-Free Inverter Refrigerators Are Worth the Upgrade This Gudi Padwa

    Nutrica Foods Strengthens its Consumer Network, Engages 5,000 Visitors at AAHAR 2026

    Nutrica Foods Strengthens its Consumer Network, Engages 5,000 Visitors at AAHAR 2026

    EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026

    EAAA  Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026